मुख्यमंत्री लालबाबु राउत द्वारा सीमा पर सतर्कता और परीक्षण में तदारुकता बढाने के लिए निर्देशन
जनकपुर ।
प्रदेश नम्बर २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कोरोना महामारी नियन्त्रण के लिए सीमा पर सर्तकता और स्वास्थ्य परीक्षण में तदारुकता अपनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियाें काे निर्देशन दिया है ।
मंगलबार मुख्यमन्त्री निवास में प्रतिपक्षी दल के नेताओं की निर्देशक समिति के बैठक के बाद मुख्यमन्त्री राउत ने सुरक्षा निकाय के पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से सम्बन्धित पदाधिकारियाें काे निर्देशन दिया है ।
मुख्यमन्त्री राउत ने खुली सीमा के कारण प्रदेश में कोरोना का त्रास बढने के कारण सीमा नाका में अधिक कडाई करने के लिए सुरक्षा निकाय को निर्देशन दिया है । उन्हाेंने सुरक्षा में चाहने वाले आवश्यक सामग्री तुरन्त उपलब्ध कराने के लिए आन्तरिक मामला तथा कानून मन्त्रालय काे निर्देशन दिया है ।

