गोरखा के ३१ वर्षीय युवा में कोरोना पोजेटिभ
गोरखा, १५ अप्रील । गोरखा जिला आरुघाट गांवपालिका–५ निवासी एक ३१ वर्षीय युवा में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है । जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय गोरखा द्वारा किया गया र्यापिड डाइग्नेस्टिक टेस्ट (आरडीटी) विधि द्वारा किए गए परीक्षण में पोजेटिभ रिजल्द आया है । संक्रमित युवा गत फाल्गुन २२ गते बहराइन से नेपाल आए थे ।
बताया गया है कि रिजल्ट तो पोजेटिभ आया है, लेकिन उनमें कोरोना संबंधी कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रही है, स्वास्थ्य अवस्था सामान्य है । युवा को आरुघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्मित आइसोलेशन में रखा गया है और थ्रोड स्वाब थप परीक्षण के लिए पोखरा भेज दिया गया है ।

