पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सीमा शील, मेची भंसार कार्यालय बंद
काठमांडू, १६ अप्रील । नेपाल की पूर्वी नाका मेची भंसार कार्यालय बंद हो गया है । भारत की पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सीमा नाका शील किया है, जिसके चलते संपूर्ण आवत–जावत बंद हो गया है और भन्सार कार्यालय भी । मेची भंसार कार्यालय का कहना है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने औपचारिक पत्राचार करते हुए अनिश्चतकाल के लिए भंसार कार्यालय बंद किया है ।
कोरोना वायरस संबंधी जोखिको दृष्तिगत करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने सीमा शील करने का निर्णय लिया है । पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि जब तक परिस्थिति सामान्य नहीं होगा, तब तक सीमा से कोई भी बस्तु की आयात–निर्यात संभव नहीं है ।
स्मरणीय है, केन्द्र सरकार की नीति सीमा नाका एवं भंसार बंद करने का नहीं । लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से सीमा बंद हो गया है । भन्सार विभाग ने कहा है कि सीमा नाका खोलने के लिए कुटनीतिक पहल शुरु की गई है । मेची भंसार नाका से ग्यास बुलेट, तरकारी तथा फूलफूल जैसे सामान आयात हो रहा था ।

