Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे चिकित्सक के ऊपर पुलिस द्वारा मारिपिट

 

काठमांडू, १६ अप्रील । कोरोना वायरस (कोभिड–१९) के कारण पूरा विश्व त्रसित है । अपनी सुरुक्षा के लिए हर व्यक्ति अपने ही घर के भीतर रह रहे है । लेकिन ऐसी अवस्था में डाक्टरलगायत स्वास्थ्यकर्मी एवं सुरक्षाकर्मी अपनी जान के परवाह ना करते हुए क्रियाशी है । लेकिन ऐसी ही पृष्ठभूमि में एक समाचार आया है कि अस्पताल से अपने घर लौट रहे एक डाक्टर के ऊपर पुलिस ने मारपिट की है ।
हां, राष्ट्रीय आवासीय चिकित्सक संघ ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए इसके संबंध में जानकारी दी है । घटना त्रिवी शिक्षण अस्पताल महाराजगंज की है । बुधबार अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे एक चिकित्सक के ऊपर कान्ति अस्पताल के नजदीक में ही पुलिस ने मारपिट की । संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार पिटाई खानेवाले डाक्टर त्रिवी शिक्षण अस्पताल (आईओएम) में कार्यरत हैं ।
विज्ञप्ति अनुसार चिकित्सक ने अपनी परिचयपत्र देखाते हुए कहा था कि मैं अस्पताल से घर जा रहा हूं । तब भी पुलिस ने उनके ऊपर गाली करते हुए लाठी प्रहार किया । संघ ने कहा है कि घटना संबंधी अनुसार कर उसमें संलग्न पुलिस को के ऊपर तत्काल कारवाही होनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed