Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संक्रमित काठमांडू निवासी दूसरी युवती भी ठीक हो गई, जो फ्रान्स से आई थी

 

काठमांडू, १८ अप्रील । कोरोना वायरस से संक्रमित एक और युवती ठीक होकर अपने घर वापस हो गई है । १९ वर्षीय प्रसिद्धि श्रेष्ठ गत चैत्र ४ गते फ्रान्स से दोहा होते हुए कतार एयरवेज से नेपाल आई थी, उनका स्थायी निवास काठमांडू स्थित मैतिदेवी है । ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल टेकु ने श्रेष्ठ को डिस्चार्ज किया है ।

 

चैत्र १० गते टेकु अस्पताल ने युवती में कोरोना संक्रमण होने की बात पुष्टी की थी । उसके बाद आइसोलेशन में रखकर उनको उपचार शुरु किया गया था । अस्पताल ने कहा है कि उनकी पिछली रिपोर्ट कोरोना नेगेटिभ है, इसीलिए उनको डिस्चार्ज की गई । श्रेष्ठ के साथ संपर्क में रहे परिवारिक सदस्यों की रिपोर्ट इससे पहले ही निगेटिभ आ चुकी है । अस्पताल से डिस्चार्ज होते हुए श्रेष्ठ कहा है कि अभी पूर्ण रुप में ठीक हो गई है और अस्पताल में रहते वक्त स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग हरदम रहा ।

यह भी पढें   नेपाल की अर्थव्यवस्था: रेमिटेंस-चालित वृद्धि की सतही सफलता और सतत विकास की राह :राकेश मिश्रा

 

स्मरणीय है, अभी तक नेपाल में कूल ३० व्यक्ति में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं । उनमें से २ व्यक्ति ठीक होकर अपने घर चले गए हैं । बांकी अन्य लोगों को देश के विभिन्न अस्पताल में उपचार हो रहा है ।

 

समाचार स्रोत के अनुसार १२ लोगों की विराटनगर स्थित कोशी अंचल अस्पताल में, ५ लोगों की सेती अंचल अस्पताल में, ४ लोगों की वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में, ३ लोगों की बागलुङ अस्पताल में और १ की काठमांडू स्थित टेकु अस्पताल में उपचार हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *