कोरोना के कारण बेलायत में १६ नेपाली की मृत्यु
काठमांडू, १८ अप्रील ।कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बेलायत में अभी तक १६ नेपाली नागरिकों की मृत्यु हो गई है । लण्डन स्थित नेपाली दूतावास ने कहा है कि जान गंवानेवाले अधिकांश भूतपूर्व ब्रिटिश गोर्खा सैनिक हैं । दूतावास ने यह भी कहा है कि अभी तक कोरोना संक्रमित १५ नेपाली ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और ७ नेपाली बेलायत के विभिन्न अस्पतालों में उपचारत हैं ।
दूतावास ने यह भी कहा है कि ४० नेपाली होम क्वारेटाइन्ट में हैं । दूतावास ने कहा है कि घर में ही रहना ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सबसे उपर्युक्त विकल्प है । इसीलिए सुरक्षित रुप में लकडाउन पालना के लिए दूतावास ने नेपाली नागरिकों को आग्रह किया है ।

