नेपाल बिद्यार्थी संघ की ५१वीं स्थापना दिवस के अवसर बृहद रक्तदान

नेपालगंज,(बाँके) पवन जायसवाल, बैशाख ६ गते । विश्व महामारी कोरोना भाइरस कोभिड–१९ के कारण से बाँके जिला में खून का अभाव होने न देने के लिये नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके ने रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन करने के लिये सरोकारवाले को बारम्बार अनुरोध करते आया है ।
कोरोना भाइरस की कारण रक्तदान करने वाले स्वयंसेवी और संस्थागत रक्तदाता की संख्या में कमी आयी है नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके रक्तसंचार सेवा केन्द्र ने जानकारी दी है । वह आवश्यकता को पूर्ति करने के लिये नेपाल विद्यार्थी संघ बाँके ने बैशाख ६ गते शनिवार को बृहद रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन किया है ।
नेपाल बिद्यार्थी संघ की ५१औं स्थापना दिवस के अवसर पर नेपाल विद्यार्थी संघ के युवाओं ने मानव जीवन रक्षा के लिये बााके जिला के नेपालगंज और कोहलपुर में रक्तदान किया । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी रक्तसंचार सेवा केन्द्र नेपालगंज और रक्तसंचार सेवा इकाई कोहलपुर में आयोजित कार्यक्रम में १ सौ ३६ लोगों ने रक्तदान किया रक्त संचार सेवा केन्द्र ने जानकारी दी ।
नेपालगंज उपमहानगरपालिका की उपप्रमुख उमा थापा मगर ने रक्तदान जैसी महान कार्य में सरिक होने वाले सभीलोगों को आभार व्यक्त करते हुये रेडक्रस ने ईस पुण्य कार्य में युवाओं के साथ सदैव सहकार्य करते आया है धन्यवाद व्यक्त की ।
लकडाउन के क्रम में खून की अभाव होने न देने के लिये हरेक स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान करने के लिये नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँ शाखा ने अपील की है । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने खून की माँग को पूरा करने के लिये हम लोग हर सम्भव प्रयास कर ही रहें है बताया ।
इसी तरह नेपाल विद्यार्थी संघ बाँके के अध्यक्ष पूर्ण आचार्य के नेतृत्व में किया गया बृहद रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल विद्यार्थी संघ के सदस्य, समाजसेवी, व्यापारी लगायत लोगों ने रक्तदान किया ।



