रोटरी क्लब ने किया पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य सामग्री बितरण

माला मिश्रा बिराटनगर । सामाजिक काम मे सक्रिय रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर डाउन टाउन लॉक डाउन में रात दिन ड्यूटी करने बाले पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य सामग्री देकर अफजाई किया । रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर डाउन टाउन का अध्यक्ष अर्चना तापड़िया , पूर्व अध्यक्ष रचना राठी ने बताया कि बिराटनगर मेन बाजार स्थित वडा प्रहरी कार्यालय का डीएसपी बेद प्रकाश गौतम को 200 पीस सेनिटाइजर और 100 पीस ग्लब्स सौपा गया है । रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर डाउन टाउन लॉक डाउन के समय जरूरतमंदों के बीच खाद्यान सामग्री बितरण सहित अन्य सेवा का काम कर रहा है ।

