Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइसोलेशन में भर्ती दो मरीजों की मृत्यु, कोरोना रिपोर्ट आना बांकी

 

नेपालगंज, १९ अप्रील । नेपालगंज मेडिकल कॉलेज शिक्षण अस्पताल स्थित आइसोलेशन में भर्ती हुए दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । श्वास–प्रश्वास संबंधी समस्या से ग्रस्त दोनों की उपचार हो रही थी, उपचार के दौरान ही उन लोगों ने दम तोड दी ।
स्वास्थ्य कार्यालय बांके के नरेश श्रेष्ठ ने कहा है कि शिक्षण अस्पताल नेपालगंज की आइसोलेशन में भर्ती बर्दिया बढैयाताल–३ स्थायी निवासी ४२ वर्षीय ईस्राइल बेहना और कोहलपुर–५ चपरगोरी निवासी ३२ वर्षीया शान्ता शर्मा की जान गई है । मृतक बेहना बैशाख ३ गते और शर्मा चैत्र ३० गते अस्पताल में भर्ती हुए थे ।
अस्पताल स्रोत के अनुसार दोनों की कोई भी ट्राभल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन कोरोना संबंधी कुछ लक्षण दिखाई दी थी । उन लोगों में कोरोना है या नहीं ? नतिजा के लिए स्वाब निकाल कर परीक्षण के लिए बुटवल भेज दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com