कांग्रेस में ‘स्मार्ट महाधिवेशन’ माग
काठमांडू, १९ अप्रील । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस में ‘स्मार्ट महाधिवेशन’ का मांग ने प्रवेश किया है । नेविसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं युवा नेता महेन्द्र शर्मा ने कहा है कि कोरोना वायरस संबंधी समस्या के कारण पार्टी की चौथीं महाधिवेशन अनिश्चित होने लगी है, इसीलिए स्मार्ट महाधिवेशन आवश्यक है ।
उन्होंने कहा है– उच्च प्रविधि उपयोग करते हुए महाधिवेशन सम्पन्न करने की ऐतिहासिक अवसर सभापति शेरबहादुर देउवा को है । उच्च प्रविधि प्रयोग करते हुए निर्धारित समय में ही महाधिवेशन संपन्न किया जाए ।’

