नेपाल मानव धर्म और नेपाल शिव सेना बाँके द्वारा राहत सहयोग
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बैशाख ७ गते । नेपाल मानव धर्म भेरी नेपालगंज और नेपाल शिव सेना बाँके के संयुक्त आयोजन में बाँके जिला के कोहलपुर नगरपालिका वार्ड नं. १४ हवलदारपुर क्वारेन्टाईन में रहें ६७ लोग भारतीय नागरिकों को खाद्यान्न सामग्री बितरण किया गया है ।
राहत बितरण करने में सहयोग के लिये उमेश रौनियार ने खाद्यान्न सामग्री नेपाल मानव धर्म सेवा समिति और नेपाल शिव सेना बाँके को हस्तांतरण किया था । लाकडाउन में फस हुये व्यक्तियों को खाद्यान्न सामग्री में चामल, दाल, आलू, लौका, हल्दी, मिर्चा, तेल और सोयाबीन हस्तान्तरण किया है ।
कोरोना वायरस के कारण से अधिक असहाय और गरीवों ने दुःख उठा रहें है । ऐसी महामारी की अवस्था में भी नेपाल मानव धर्म औ नेपाल शिव सेना ने पुण्य की काम किया है ।
वास्तव में धार्मिक संस्थाओं ने मानव कल्याण के निमित्त करने की समय ही यही रही है टि पी न्यौपाने ने बताया । नेपाल शिव सेना बाँके के राजकुमार रौनियार ने जानकारी दी ।


