नमाज पढ़ रहे १४ मुस्लिम नागरिक कपिलवस्तु से गिरफ्तार
कपिलवस्तु, १९ अप्रील । कपिलवस्तु स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ रहे १४ मुस्लिम नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । कपिलवस्तु जिला मायादेवी गांवपालिका वार्ड नंं. ७ धुपही स्थित मस्जिद में वे लोग नमाज पढ़ रहे थे । उन लोगों की गिरफ्तार संबंधी बात जिला पुलिस कार्यालय कपिलबस्तु ने पुष्टी की है ।
आरोप है कि उन लोगों ने लकडाउन संबंधी नियम को उलंघन किया है । जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख एसपी दीपशमशेर राणा ने कहा है कि उन लोगों को बारबार इकठ्ठा ना होने के लिए कहा गया था,
लेकिन जब आदेशों का उलंघन बारबार होने लगा तो गिरफ्तार करने का दूसरा विकल्प नहीं रहा । उन लोगों को वडा पुलिस कार्यालय तौलिहवा में रखा गया है । पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तारी में पड़नेवाले सभी कपिलवस्तु के ही नागरिक हैं ।
कपिलवस्तु पुलिस ने यह भी कहा है जिला के अन्य क्षेत्र में रहे मस्जिद में भी निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि कोरोना वायरस के कारण सिर्जित लकडाउन संबंधी नियम और सामाजिक दूसरी संबंधी नियमों का उलंघन ना हो ।

