लकडाउन में लचकता अपनाने की तैयारी में सरकार
काठमांडू, १९ अप्रील । सरकार लकडाउन में लकचता अपनाने की तैयारी में लगी है । इसका स्पष्ट संकेत अर्थमन्त्री तथा सरकार के प्रवक्ता डा. युवराज खतिवडा ने दी है । उनका कहना है कि अब क्रमशः लकडाउन को ढिला की जाएगी, इसके लिए गृहकार्य हो रहा है । आइतबार नेपाल चेम्बर अफ कमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अर्थमन्त्री डा. खतिवडा ने कहा है कि अब जल्द ही निश्चित भौगोलिक सीमा और व्यवसायिक क्षेत्र में लकडाउन क्रमशः हटाया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय अवागमन में कोई भी लचकता नहीं की जाएगी । उन्होंने आगे कहा– ‘व्यवसायिक गतिविधि और भौगोलिक गतिविधि में क्रमशः लचकता अपाई जाएगी, इसके लिए हम लोग गृहकार्य भी कर रहे हैं ।’
अर्थमन्त्री डा. खतिवडा का कहना है कि सरकार के पास आर्थिक कोष मजबूत नहीं है, सरकारी कोष परिचालन की जो बात हो रही है, वह भी सहज नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘सरकारी क्षमता सीमित है ।
राजश्व वृद्धि की लक्ष्य भी अनुमान से अधिक कम है । इसीलिए हम लोगों को आन्तरिक स्रोत परिचालन करना चाहिए ।’ उनका कहना है कि राजश्व स्रोत कम और कोरोना के कारण खर्च अधिक होने के कारण सरकारी ट्रेजरी सहज नहीं है । व्यवसायियों को उन्हों ने यह भी आश्वासन दिया है कि कर, बैंकिङ सुविधा और श्रम बाजार की माध्यम से उन लोगों को सरकार सहयोग के लिए तैयार है ।

