Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के श्रीसिया में दूसरे चरण का राहत वितरण ।

 

रेयाज आलम,बीरगंज, २०७७ बैशाख ८ गते सोमवा।बिरगंज महानगरपालिका वार्ड न २५ श्रीसिया में गरिब,,बिपन्न और दैनिक कमाकर खाने वाले परिवार को राहत वितरण किया गया है। बिरगंज महानगरपालिका द्वारा उपलब्ध राहत समाग्री को वार्ड अध्यक्ष बिसराज राउत कुर्मी के नेतृत्व में राहत वितरण किया गया।

 

बिरगंज महानगर अन्तर्गत २५ न. वार्ड में श्रीसिया के चार टोल को मिलाकर बनाया गया है, जिसमे दो टोल में पहले राहत वितरण हो चुका है, बाकी बचे दो टोल खाल्वा टोला और ड्राईपोर्ट श्रीसिया में राहत वितरण किया गया।

यह भी पढें   सरकार और छात्र आमने-सामने : समाधान संवाद से निकलेगा, टकराव से नहीं

 

समाजवादी पार्टी के युवा नेता सन्जय पटेल ने बताया कि बिरगंज मनपा वार्ड न.२५ श्रीसिया अन्तर्गत खाल्वा टोला और ड्राईपोर्ट में कुल ५५३ लोगो को राहत वितरण किया गया। श्रीसिया के चारों टोल मिलाएर कुल ९०० लोगों को राहत वितरण किया गया।

 

राहत वितरण में सभी को पन्द्र किलो चावल, डेढ किलो दाल, एक लिटर तेल और एक प्याकेट नमक वितरण किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *