Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी के अन्दर अराजकता कायम रहेगी तो प्राप्त उपलब्धी भी समाप्त हो सकती हैः खनाल

 

काठमांडू, २२ अप्रील । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री झलनाथ खनाल ने कहा है कि पार्टी के अन्दर अराजक नोकरशाही प्रवृत्ति जारी रहेगी तो प्राप्त उपलब्धी भी समाप्त हो सकती है । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी की ७१वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक व्यक्तव्य जारी रकते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता खनाल ने अपने व्यक्तत्व में कहा है– ‘इस पार्टी को वैचारिक, राजनीतिक, सैद्धान्तिक और संगठनात्मक रुप में सुदृढ़ और एकताबद्ध कर नीति, विधि और पद्धति संगत रुप में आगे बढ़ानी चाहिए, तब ही प्राप्त उपलब्धी को निरन्तरता दी जा सकती है । अगर देश को ही अस्थिरता की ओर उन्मुख करनेवाली राजनीतक प्रवृत्ति हाबी होती है तो प्राप्त उपलब्धी भी समाप्त हो सकती है ।’
उन्होंने यह भी कहा है कि ५८ साल लगाकर जनवादी क्रान्ति सम्पन्न की गई है, १० साल लगाकर संविधान निर्माण किया गया है । नेता खनाल ने कहा है कि संविधान बमोजिम ही नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेतृत्व में प्रथम निर्वाचित सरकार बना है और दो बड़े कम्युनिष्ट पार्टियों के बीच एकता भी हुई है । उन्हों ने कहा है कि एकीकृत पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के रुप में स्थापित करते हुए समाजवाद की ओर आगे बढ़ना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *