Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् डा. सुरेन्द्र यादव अपहरणकाण्ड में प्रधानमन्त्री के ऊपर भी छानबीन होना चाहिएः महर

 

काठमांडू, २४ अप्रील । नेपाली कांग्रेस के युवा नेता नेनसिंह महर ने कहा है कि सांसद् डा. सुरेन्द्र यादव अपहरणकाण्ड में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के ऊपर भी छानबिन होना चाहिए । इसके लिए उच्चस्तरीय स्वतन्त्र छानबिन आयोग गठन के लिए भी उन्होंने मांग किया है ।
नेता महर ने दावा किया है कि सांसद् अपहरण और किनबेच संबंधी खेल में प्रधानमन्त्री स्वयम् प्रत्यक्ष रुप में संलग्न हैं, इसके संबंध में स–प्रमाण मीडिया में समाचार आ चुका है । उन्होंने आगे कहा– ‘दोषी के ऊपर आवश्यक कारवाही के लिए उच्चस्तरीय स्वतन्त्र छानबिन समिति निर्माण करना चाहिए ।’
नेता महर ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली में अधिनायकवाद का भूत सवार हो रहा है, वह राजनीतिक रुप में भ्रष्ट साबित हो चुके हैं और अधिनाकवादी ओर तानाशाही चरित्र में उनमें प्रकट हो चुका है । स्मरणीय है, गत बुधबार नेकपा के सांसद् द्वय महेश बस्नेत, किसन श्रेष्ठ और पूर्वआईजीपी सवेन्द्र खनाल समूह ने तत्कालीन समाजवादी पार्टी संबंद्ध सांसद् डा. सुरेन्द्र यादव को जनकपुर से काठमांडू लाया था, जो राजनीतिक वृत्त में अपहरणकाण्ड के रुप में चर्चा में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com