काठमांडू में १९५ जमाती, उन लोगों की कोरोना–रिपोर्ट से ही तय हो रहा है लकडाउन कि समयावधि
काठमांडू, २५ अप्रील । जब वीरगंज और उदयपुर स्थित मस्जिदो में सेल्टर लेकर रहनेवालो मुस्लिमों (जमाती) में कोरोना संक्रमण पाया गया, तब से सरकार ने देशभर के मस्जिद और जमातियों के उपर निगरानी शुरु किया है । इसी क्रम में काठमांडू में भी सरकार ने जमातियों की खोजबीन शुरु की । खोज–तलाश के दौरान में ही काठमांडू में १९५ की संख्या में जमाती मिले हैं । उसमें से ४५ लोग भारतीय हैं ।
भारतीय के अलावा पाकिस्तानी, बंगलादेशी, इन्डोनेसियन हैं । वे लोग काठमांडू उपत्यका स्थित २५ मस्जिदों में गोप्य रुप में रह रहे थे । लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई भी सरकारी अधिकारियों ने औपचारिक जानकारी नहीं दी है । समाचार स्रोत के अनुसार उन लोगों के कोरोना परीक्षण हो रहे हैं । सरकारी अधिकारी उन लोगों की कोरोना रिपोर्ट की प्रतीक्षा में हैं । यहां तक कि उन लोगों की कोरोना रिपोर्ट अनुसार ही नेपाल में आगामी दिनों की लकडाउन की समयावधि और लकडाउन संबंधी विधि निर्धारण किया जा रहा है ।
कहा गया है कि अगर उन लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया तो अधिक कडाई के साथ लकडाउन की समयावधि बढाई जाएगी । और उन लोगों में कोरोना संक्रमण नहीं मिला तो लकडाउन की अवधि १५ दिनों तक बढाने की तैयारी है । लेकिन यह लकडाउन पहले की तुलना में कडी नहीं होगी । निश्चित मापदण्ड के आधार पर दुकान, अाफिस और यातायात संचालन करने की तैयारी है ।

