हवाई–उडान जेष्ठ २ गते तक के लिए बंद, लकडाउन संबंधी निर्णय आइतबार
काठमांडू, २५ अप्रील । आन्तरिक तथा बाह्य हवाई–उडान आगामी जेष्ठ २ गते तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है । कोरोना वायरस (कोभिड–१९) संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्चस्तरीय समिति ने शनिबार थप १५ दिनों के लिए हवाई–सेवा बंद करने का निर्णय लिया है । इससे पहले वैशाख १८ गते तक के लिए हवाई–सेवा बंद संबंधी निर्णय किया गया था ।
लकडाउन के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है । कहा गया है कि कल आयोजन होनेवाला समिति बैठक इसके बारे में निर्णय लेनेवाला है । शनिबार आयोतिज समिति बैठक में लकडाउन का प्रभाव और कोरोना रोकथाम के लिए किए गए प्रयास के संबंध में समीक्षा की गई है । बैठक में आगामी दिनों में अवलम्बन होनेवाला लकडाउन की विभिन्न मोडल के बारे में भी विचार–विमर्श की गई है ।
समाचार स्रोत अनुसार कोरना प्रभाव क्षेत्र को मध्यनजर करते हुए लकडाउन मोडल में परिवर्तन के लिए भी प्रस्ताव पेश किया गया है । समिति सदस्य तथा एक मन्त्री के अनुसार लकडाउन की निरन्तार, लचिलापन, जोन निर्धारण जैसे विभिन्न विषय समिति बैठक में पेश हुआ है । उसके बारे में विचार–विमर्श हो रही है, अंतिम निर्णय कल होनेवाला है ।

