Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में तूफान, बारिश और ओले की ताण्डव

 

काठमांडू, २५ अप्रील । ओले और बारिश के साथ आए तूफान के कारण रौतहट में दर्जनों घरपरिवार संकट में पड़ गए हैं । यहां आधी किलो वजन की ओले सहित का बारिश हो गई है । तीव्र तुफान के साथ आए बारिश और ओले के कारण दर्जनों सर्वसाधारणों की घरों में क्षति पहुँच गई है । प्राप्त सूचना अनुसार जिला के विभिन्न क्षेत्र में दर्जनों सर्वसाधारणों की घर, गोठ और पसल में क्षति पहुँची है ।
सांसद् प्रभु साह ने कहा है कि रौतहट जिला स्थित कटहरिया और गजुरा नगरपालिका में ओले, तूफान और बारिश के कारण किसानों की अन्नबाली में भी क्षति पहुँच गई है, उन लोगों को क्षतिपुर्ति मिलनी चाहिए । उनके अनुसार सयों हेक्टर में लगाई गई मकई, तरकारी जैसे कृषि खेती में नुक्सानी हुई है । कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए घोषित लकडाउन में थप प्राकृतिक विपदा आने के कारण रौतहट लगायत तराई के कुछ जिलों में जनजीवन कष्टकर बनती जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *