सर्वेन्द्र खनाल को अपहरणकारी आरोप लगानेवाली नेविसंघ नेतृ गिरफ्तार
काठमांडू, २८ अप्रील । पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सर्वेन्द्र खनाल को अपहरणकारी आरोप लगानेवाली नेपाली कांग्रेस संबद्ध नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) आबद्ध विद्यार्थी नेतृ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । नेपाल विद्यार्थी संघ प्रदेश नं. २ की नेतृ रीता रिजाल को आज मंगलबार बारा जिला स्थित सिमरा से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार रिजाल विरुद्ध साइबर क्राइम संबंधी मुद्दा पंजीकरण की तैयारी हो रही है ।
स्मरणीय है, कुछ दिन पहले नेतृ रिजाल ने पूर्व आईजीपी खनाल का नाम उल्लेख करते हुए अपने फेशबुक में उनको अपहरणकारी कहा था । इसी आरोप में उनको गिरफ्तार किया गया है । नेविसंघ कार्यकर्ताओं ने उनको तत्काल रिहाई के लिए मांग किया है ।

