Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेता इधर–उधर भटकने में ही सिमित, सरकारी वकिल कार्यालय ने भी अस्वीकार किया अपहरण मुद्दा

 

काठमांडू, २८ अप्रील । तत्कालीन समाजवादी पार्टी के सांसद् डा. सुरेन्द्र यादव अपहरण संबंधी मुद्दा पंजीकरण के लिए सरकारी वकिल कार्यालय में पहुँचे जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के नेता यहां भी असफल हो गए हैं । इससे पहले जसपा नेता मुद्दा लेकर काठमांडू पुलिस कार्यालय पहुँच गए थे । पुलिस की ओर से मुद्दा अस्वीकृत होने के कारण आज मंगलबार जसपा के शीर्ष नेता डा. यादव के साथ बबरमहल स्थित सरकारी वकिल कार्यालय में पहुँच गए थे ।
करीब दो घंटा तक सरकारी वकिल कार्यालय के पदाधिकारी और जसपा के नेताओं के बीच वादविवाद चला । लेकिन सरकारी वकिल कार्यालय के प्रमुख हरिप्रसाद रेग्मी मुद्दा पंजीकरण के लिए राजी नहीं हो सके । जस पा के शीर्ष नेता राजेन्द्र महतो, राजेन्द्र श्रेष्ठ, डा. सुरेन्द्र यादव को साथ में लेकर सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सांसद् महेश बस्नेत, किसन श्रेष्ठ और पूर्वआईजीपी सर्वेन्द्र खनाल विरुद्ध अपहरण मुद्दा पंजीकरण के लिए वहां पहुँच गए थे ।
समाजवादी नेताओं ने दावा किया है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के ही निर्देशन में मुद्दा पंजीकृत नहीं हो पाया है । इधर अपहरणकाण्ड के आरोपित बस्नेत, श्रेष्ठ और खनाल ने कहा है कि डा. यादव को अपहरण नहीं किया है, वह अपने ही स्वविवेक में काठमांडू आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *