सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान, खामोशी के साथ तय हुआ अंतिम सफर

मुंबई के अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में इरफान खान को तीन बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया और सिर्फ परिवार और खास दोस्त मौजूद थे। लाकडाउन की वजह से उनके चाहने वाले उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए । सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं ।
मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने अपनी आखिरी सांस ली और ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता के निधन पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारे भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। याद दिला दें कि इरफान खान ने सिर्फ टीवी और बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाया था।

