Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री के पक्ष में बालुवाटार में हस्ताक्षर संकलन

 

काठमांडू, २९ अप्रील । सत्ताधारी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के पक्ष में उनके पक्षधर सांसदों ने हस्ताक्षर अभियान शुरु किया है । प्रधानमन्त्री ओली पक्षधरों का कहना है कि ओली जी ना तो प्रधानमन्त्री छोड़ेगें, नहीं तो पार्टी अध्यक्ष पद । इसमें सहमत सांसदों को बीच में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है ।
नेकपा के भीतर क्रियाशील तीन गुटों में से पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव नेपाल पक्षधर बीच प्रधानमन्त्री ओली को पद से हटाने के लिए जो राजनीतिक लॉबिङ हो रहा है, उसको रोकने के लिए भी ओली पक्षधर सांसदों ने यह हस्ताक्षर अभियान चलाया है । सचिवालय बैठक शुरु होने से कुछ घंटा पहले नेताओं यह अभियान शुरु किया, लेकिन कई सांसद् काठमांडू उपत्यका से बाहर हैं, इसीलिए उन लोगों को भी काठमांडू लाया जा रहा है ।
स्मरणीय है, प्रधानमन्त्री ओली अपने पक्षधर के अलवा कुछ सांसंद् प्रचण्ड एवं माधव नेपाल गुट से लाकर संसदीय दल में बहुमत सिद्ध करने की तैयारी में लगे हैं ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़– १,२९० लोगों के शव बरामद, ४,७९८लोग लापता

सांसद् कृष्ण राई ने कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली के पक्ष में बहुमत सांसदों ने हस्ताक्षर कर चुके हैं । कहा जाता है कि प्रधानमन्त्री ओली के विपक्ष में रहे वामदेव गौतम पक्षधर सांसदों ने भी प्रधानमन्त्री के ही पक्ष में हस्ताक्षर किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com