Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आगामी बजट श्रमिक वर्ग केन्द्रित होना चाहिएः उपराष्ट्रपति पुन

 

काठमांडू, १ मई । उपपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन ने सरकार से अनुरोध किया है कि आगामी आर्थिक वर्ष का बजट श्रमिक वर्ग को केन्द्रबिन्दू में रखकर लाना चाहिए । बजट निर्माण करते वक्त इसमें ध्यान देने क लिए भी उन्होंने आग्रह किया है । १३१वें अंर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए उपराष्ट्रपति पुन ने कहा है कि कोभिड–१९ के कारण देश के भीतर उत्पन्न होनेवाला बेरोजगारी समस्या और देश की अर्थतन्त्र में उसका प्रभाव के बारे में सरकार को सतर्क रहना जरुरी है ।
उपराष्ट्रपति पुन ने अपने सन्देश में कहा है– ‘लकडाउन की समयावधि बढ़ती जा रही है, ऐसी अवस्था में श्रमिक वर्ग काम में नहीं जा पाते ओर उन लोगों की रोजगारी खो जाने की डर भी है, जो आगामी दिनों के लिए थप कठिन है । लेकिन हरतरह की चुनौती के लिए तैयार रहने चाहिए, इसका विकल्प हम लोगों के पास नहीं है । विश्व जगत ही अपने आगामी कार्यक्रम श्रमिक वर्ग केन्द्रित कर रहे हैं तो नेपाल भी आगामी बजट में इसमें विशेष ध्यान देगी मुझे विश्वास है ।’
उन्होंने यह भी कहा है कि श्रमिक वर्ग के पक्ष में जो संवैधानिक व्यवस्था है, उसको प्रभावकारी रुप में कार्यान्वयन करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com