Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक बना

 

 

After Lord Ram kills Raavan, Ramanand Sagar's 'Ramayan' to be ...

भारत में लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन ने रामानंद सागर द्वारा निर्मित ‘रामायण’ का एक बार फिर से प्रसारण किया। रामायण के पुनः प्रसारण को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बात का पता रामायण की टीआरपी से ही चल जाता है। रामायण के एक बार फिर से हुए प्रसारण ने दूरदर्शन को दोबारा मुकाबले में खड़ा कर दिया है। अब हाल ही में रामायण ने एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है .

Coronavirus lockdown: Ramayan re-telecast on DD creates a record

रामानंद सागर की रामायण का जब से पुनः प्रसारण हुआ है तभी से लोगों के बीच इसका क्रेज देखा जा रहा है। कभी लोग इसके किरदारों के बारे में जानने को बेताब रहते हैं तो कभी रामायण के किसी सीन या डायलॉग को देखकर भावुक हो जाते हैं। 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान रामायण का प्रसारण किया गया. लेकिन जब लॉकडाउन की अवधि बढ़ गई तब मेकर्स ने ‘उत्तर रामायण’ के प्रसारण का फैसला किया। अब रामायण देशभर ही नहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धरावाहिक बन गया है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन भारत और चीन के राजदूतों से कर रहे हैं अलग –अलग मुलाकात

BBC - Culture - The TV show that transformed Hinduism

इस बात की जानकारी खुद डीडी नेशनल द्वारा दी गई है। डीडी नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर बताया है कि रामायण ने दुनियाभर में देखे जाने वाले धारावाहिक के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। डीडी नेशनल के इस ट्वीट में लिखा गया है, ‘रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।’

यह भी पढें   टूटे सपनों की राख से नई उम्मीद जगाना ही जिंदगी है : बिमल सरार्फ

In times of covid-19 lockdown, Ramayan netting younger viewers as well

 

रामायण के पुनः प्रसारण ने एक बार फिर से इसके किरदारों को लाइम लाइट में ला दिया है। लोग इसके किरदारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा सर्च कर रहे हैं। तो वहीं सो के सभी कलाकार भी फैन्स की मांग पर शो से जुड़े किस्से और थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं। इस धारावाहिक में राम का किरदार अभिनेता अरुण गोविल ने निभाया था। तो वहीं माता सीता के किरदार में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और लक्षमण के करिदार में सुनिल लहरी नजर आए थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अगस्त 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

Walk down nostalgia lane for many as Ramayan' returns on DD

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com