Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड–नेपाल का बटमलाइनः तत्काल प्रधानमन्त्री की इस्तिफा

 

काठमांडू, २ मई । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी आन्तरिक राजनीतिक विवाद में है । पार्टी के अन्दर क्रियाशील ३ गुटों में से २ गुट इकठ्ठा होकर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को पद से इस्तिफा देने के लिए कह रहा है । ऐसी ही अवस्था में प्रधानमन्त्री ओली नयां चाल के साथ दिखाई दिए । अपने नयां चाल में उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष वामदेव गौतम को भावी प्रधानमन्त्री के रुप में प्रस्तुत किया है, इस विषय में भी राजनीतिक वृत्त में काफी चर्चाएं हैं ।
इधर आली समूह के विरुद्ध दिखाई पड़े पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव नेपाल समूह भी नयां रणनीति बना रहे हैं । आज शाम पार्टी सचिवालय बैठक आह्वान किया गया है, बैठक में प्रस्तुत होने के लिए सभी गुट–उपगुट अपने–अपने रणनीति बनाने के लिए क्रियाशील हैं । उपाध्यक्ष गौतम को भावी प्रधानमन्त्री में प्रस्तुत करने के बाद सिर्जित परिस्थिति को लेकर सभी समूह विमर्श में हैं । तब भी प्रचण्ड–नेपाल समूह अपने पुराने ही मांग में अडिग दिखाई दे रहे हैं ।
नेपाल निकट स्रोत का कहना है कि प्रचण्ड–नेपाल समूह की मांग है कि प्रधानमन्त्री ओली को तत्काल पद से इस्तिफा देना चाहिए । कहा जाता है कि प्रचण्ड–नेपाल समूह इसी बटमलाइन के साथ आज हानेवाला सचिवालय बैठक में पेश होने जा रहे हैं । सचिवालय बैठक की पूर्वसंध्या में शुक्रबार शाम नेपाल निवास कोटेश्वर में प्रचण्ड–नेपाल समूह की एक मिटिङ भी आयोजन की गई थी । उस मिटिङ में सहभागी नेताओं का कहना है कि प्रधानमन्त्री की इस्तिफा के बाद ही बांकी विषयों के संबंध में रणनीति तय हो सकती है ।
इधर प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली समूह भी अपने बचाव में क्रियाशील हैं । कहा जाता है कि ओली समूह अपने रक्षा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं । नेपाल–प्रचण्ड समूह से कुछ सांसदों को अपने पक्ष में लाने से लेकर परिस्थिति अनुसार पार्टी विभाजन के लिए भी ओली समूह तैयार हैं । इसको स्पष्ट संकेत गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने किया है । उन्होंने एक टेलिविजन अन्तवार्ता में स्पष्ट कहा है कि अगर प्रधानमन्त्री एवं सरकार के विरुद्ध पार्टी के अन्दर कोई भी षडयन्त्र जारी रहेगी तो नेकपा विभाजन होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *