नेपाल भारत मारवाड़ी भाषा ओनलाईन कविता सम्मेलन”का उद्घाटन मन्त्री दुगड़जी के हाथों
ऐतिहासिक “नेपाल भारत मारवाड़ी भाषा (ओनलाईन) कविता सम्मेलन”
इन्दु तोदी, विराटनगर। 9 मई शनिवार 2020 को “नेपाल मारवाड़ी लेखक मंच “, मारवाड़ी भाषा संस्कार संस्कृति संरक्षण समिति, नेपाल (ने.रा.मा. परिषद) एवम् गोरखापत्र मारवाड़ी भाषा पृष्ठ के संयुक्त आयोजन में पहली बार नेपाल भारत मारवाड़ी भाषा (ओनलाइन) कविता सम्मेलनका ऐतिहासिक आयोजन हुआ । जिस में नेपाल और भारत के हर कोने के प्रसिद्ध जाने माने कवियों के स्वर गुंजायमान हुए ।
साहित्यकार श्री लक्ष्मणजी नेवटिया की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कार्यक्रमके *प्रमुख अतिथि उद्योग वाणिज्य एवम् आपूर्ति राज्य मन्त्री श्री मोतीलालजी दुगड़ रहे ।* *मन्त्रीजीके हाथों दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रमका उदघाटन किया गया।* मन्त्रीजीने मारवाड़ी समाज सिर्फ उद्योग एवम् व्यवसाय मात्रमें ही न लगकर अब लेखन कार्यमें भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं यह बात अपने वक्तव्य में कही । *मन्त्रीजी ने जोरदार प्रभावशाली ढंगमें सुन्दर कविता भी सुनाईं।* कार्यक्रमका सुन्दर संयोजन किया इन्दु तोदी और सहसंयोजक रही मनिषाजी मारु ।
विशिष्ट अतिथिके स्थानका मान बढाया अन्तराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (कोलकाता) के अध्यक्ष श्री राजकुमारजी मित्तल ने एवम् उदयपुरके प्रसिद्ध साहित्यकारश्याम सुन्दरजी भारती, काठमांडू के चर्चित साहित्यकार बसन्त अग्रवाल ने सम्मेलनके सफल आयोजनके लिए बधाई सन्देश भी भेजा।
कवि, भजनकार श्री सत्यनारायणजी बंग ने अपनी वन्दनासे माँ सरस्वतीका आव्हान किया ।
कार्यक्रममें लेखक मंचके सभी सदस्योंके साथ साथ नेपाल एवं भारतकी बहोत सी जानी मानी हस्तियां भी सम्मिलित हुई । कुल 250 लोगों करीब चार घण्टा लगातार चले इस कार्यक्रमको धैर्यतापूर्वक, बड़ा आनन्द लेकर देख और सुन उत्साहजनक माहौल सृजन किया। सभी शिष्ट श्रोताकी सराहना करते हुए दर्शक श्रोताके प्रति आयोजक टीमने धन्यवाद किया।
कुल 40 कवि कवयित्रीयों ने अपने सुन्दर कविता पाठसे सम्मेलनमें खुशगवार छटा बिखेरी । जिनमें अध्यक्ष लक्ष्मणजी नेवटिया,विश्वनाथ तोदी- विराटनगर , जयप्रकाश चैनवाला , उषा चैनवाला,सत्यनारायण बंग,ज्योति अग्रवाल, रेखा मोदी -काठमांडू , किशोर धनावत ,सुलोचना धनावत रायपुर , कमला- भंसाली राजविराज, ने. रा.मा. म. सं. अध्यक्ष निर्मला जोशी, पवन शर्मा, सारिका अग्रवाल- विर्तामोड़ , इन्दु तोदी, सारिका गोयल, शीतल सोनी- धरान , अनु जैन – धुलाबारी, सत्यनारायण तायल – भद्रपुर , कुंज शारडा, प्रियंका पेड़िवाल, अग्रवाल मनिषा मारु , मिलन नौलखा , कुंज शारडा, मिलन नौलखा ,श्रीमती मन्जु राठी,किरण अटल – बिराटनगर, उषा केड़िया, मैसूर, कृष्णा भिवानीवाला-कोलकाता, अभिलाषा पारीक, किशोर पारिक, कल्याणसिंह शेखावत- जयपुर, रवि पुरोहित- बीकानेर यदुनंदन पारिक – दिल्ली, नंदलाल सारस्वत, बेंगलोर , बबिता अग्रवाल “कवंल”, भारती बिहानी, किरण अग्रवाल ,सिलिगुड़ी, नारायणघाट से सुनिता राठी,स्वाति बंशल ने अपनी रचना प्रस्तुति से अद्भुत समा बांधा । कार्यक्रममें सभी सहभागीयों को समेट नेपाल गौरव गान गाया हुआ एक विडियो दर्शाया गया जिसके लेखक लक्ष्मण नेवटिया एवम् गायिका निशा लालवानी थी ।
सभी रचनाकारोंकी प्रस्तुतियां आकर्षक, स्तरीय होनेके साथ साथ कर्णप्रिय थी । सम्पूर्ण प्रतिभागी एवम् श्रोताओं का कहना था उन्हें मंचोंमें होने वाले कार्यक्रमोंसे भी बहोत ज्यादा आनन्द इस आॅनलाइन काव्य-गोष्ठी से मिला साथ ही जल्द ही फिर से ऐसी ही गोष्ठीका आयोजन करने का उन्होंने वादा भी लिया ।
सभी सहभागीयोंको सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही प्रमुख अतिथि एवम् विशेष अतिथिको भी आभारपत्र प्रदान कर आभार प्रकट किया गया।
बिना किसी खर्च और तामझाम के ऐसे आयोजन आज के वर्तमान परिवेश में सहज, उपलब्धिमुलक वरदान साबित हुए हैं।

प्रस्तुति-
कार्यक्रम संयोजक
इन्दु तोदी,धरान


