Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालिका सोप द्वारा पत्रकार महासंघ काठमांडू को सेनिटाइजर सहयोग

 

काठमांडू, १० मई । कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए कालिका सोप एण्ड केमिकल्स प्रा.लि. ने नेपाल पत्रकार महासंघ काठमांडू शाखा को २९४ पीस ह्याण्ड सेनिटाइजर सहयोग स्वरुप प्रदान किया है । महासंघ के सचिव मोहन पन्त ने कहा कि कोरोना वायरस द्वारा सिर्जित संकटपूर्ण घड़ी में पत्रकारों को जोखिम के साथ फ्रन्टलाइन में रहकर काम करना पड़ता है, इसी तथ्य को मध्यनजर करते हुए कंपनी के फउण्डर तेजकुमार श्रेष्ठ ने महासंघ के लिए उल्लेखित परिणाम में सेनिटाइजर सहयोग किया है ।
आइतबार महासंघ शाखा कार्यालय भृकुटी मण्डप में आयोजित एक कार्यक्रम के बीच कंपनी के प्रतिनिधि सुवास श्रेष्ठ ने उल्लेखित परिणाम में प्राप्त सेनिटाइजर महासंघ के उपाध्यक्ष सूर्य सुवेदी को हस्तान्तरण किया । सचिव पन्त ने कहा कि प्राप्त समाग्री उपर्युक्त समय में विभिन्न संचार गृह में कार्यरत पत्रकारों को हस्तान्तरण किया जाएगा । सेनिटाइजर की उपलब्धता के लिए पत्रकार भीमसेन श्रेष्ठ ने को–ऑर्डिनेट किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए महासंघ के उपाध्यक्ष सूर्य सुवेदी ने कहा कि कोरोना वायरस नियन्त्रण तथा रोकथाम के लिए सरकार द्वारा घोषित लकडाउन के कारण आम नागरिकों की तरह पत्रकार भी प्रभावित हैं । उनका कहना है कि विभिन्न प्रकार से पीडित पत्रकारों को शुरुआती दिनों से ही महासंघ की ओर से राहत प्रदान करने की कोशीश की गई है । उपाध्यक्ष सुवेदी ने यह भी कहा कि लकडाउन की अवधी में महासंघ की ओर से ज्याकेट, मास्क, खाद्यान्न, सेनिटाइजर लगायत विभिन्न सामाग्री पत्रकारों को सहयोग स्वरुप प्रदान की गई है, जो विभिन्न दाताओं से प्राप्त है । सुवदी के अनुसार लकडाउन अवधि में इसतरह महासंघ की ओर से सहयोग लेनेवाले पत्रकारों की संख्या २५० से अधिक हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed