प्रहरी के साथ हाथापाई करने वाले चार चीनी नागरिकाें के ऊपर मुद्दा दायर की तैयारी
१२ मई, काठमांडू । लकडाउन उल्लङ्घन कर पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले ४ चीनी नागरिक के ऊपर मुद्दा दायर करने की तैयारी की गई है । अपने देश वापस जाने की मांग करते हुये कुछ चीनी नागरिकों नेपाल में आंदोलन कर रहा था । जिसे वैशाख २६ गते नेपाल प्रहरी ने हिरासत में लिया था ।
लकडाउन के कारण अपने देश वापस नहीं जा पाने से उनलोगों ने वैशाख २६ गते प्रशासनिक केन्द्र सिंहदरवार के आगे प्रदर्शन किया था । लकडाउन के समय आन्दोलन करने के बाद प्रहरी ने ४८ चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था ।
जिसमें से ४ चीनी नागरिकों ने पुलिस के साथ हाथापाई किया था । उन चारों को सोमवार १० दिन का समय बढाकर अनुसन्धान के लिये रखा गया है । और ४४ को रिहा कर दिया गया है ।
लकडाउन का अवज्ञा कर प्रदर्शन में संलग्न चीनी नागरिक को नियन्त्रण में लेते समय महानगरीय प्रहरी वृत सिंहदरवार का डिएसपी के साथ साथ कुछ पुलिस तथा कुछ चीनी नागरिक भी सामान्य घायल हुये हैं ।
महानगरी प्रहरी ने जानकारी दी कि नियन्त्रण में लेते समय प्रहरी के ऊपर आक्रमण करने वाले ४ चीनी नागरिकों पर अनुसन्धान के साथ ही अभद्र व्यवहार मुद्दा दायर करने की तैयारी हो रही है ।

