Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगन्ज के ३९ संक्रमित के साथ नेपाल में १९१ लोगों में कोरोना संक्रमण

 

रेयाज आलम, १२ मई, वीरगन्ज । आज नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या १९१ पहुंच गई है । आज एक ही दिन में वीरगन्ज में ३९ लोगों में और  अन्य ५७ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला काठमांडू टेकू के द्वारा किए गए परीक्षण में वीरगन्ज के ३९, बारा के १, रुपन्देही के ९, तथा कपिलवस्तु के ८ लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है । इसके साथ ही नेपाल में कारोना वाइरस से संक्रमितों की संख्या १ सौ ९१ पहुंच गयी है । वीरगन्ज के आज के ३९ संक्रमित छपकैया के ही हैं
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के सहप्रवक्ता डा. समिरकुमार अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित विज्ञप्ति में उल्लेख है कि आज कोरोना पुष्टि होने वाले सभी पुरुष ही हैं ।
उन्होंने बताया कि आज के सभी संक्रमितों की स्वास्थ्य अवस्था सामान्य  है । वे सभी स्वास्थ्यकर्मी की निगरानी में हैं ।

यह भी पढें   हिन्दी केन्द्रीय विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *