Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिना स्वीकृति जेनेटिक अनुसंधान करने पर डा रुना झा सहित ६ डाक्टरों से स्पष्टीकरण माँगा गया

 

नेपाल स्वास्थ्य व्यवसायी परिषद् ने नेपाल के कोभिड–१९ से सङ्क्रमित एक युवा का अनुवांशिक (जिनेटिक) को परिषद् के स्वीकृति के बिना विदेशी के साथ मिलकर अनुसन्धान करने की बात पर छ  चिकित्सकों से स्पष्टीकरण माँगा है ।

परिषद् के प्रशासन शाखा प्रमुख युवराज खरेल ने पत्र लिखकर राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला के डा रञ्जित शाह और प्रयोगशाल के डा रुना झा, शुक्रराज ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल के डा अनुप बाँस्तोला, इपिडिमियोलोजी तथा सरुवा रोग नियन्त्रण महाशाखा के निर्देशक डा वासुदेव पाण्डे, महाशाखा के ही डा विवेककुमार लाल और महाशाखा के डा हेमन्तचन्द्र ओझा से स्पष्टीकरण माँगा है ।

यह भी पढें   न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेश मंत्री और भूटान के प्रधानमंत्री की मुलाकात

ये सभी  परिषद् को बिना जानकारी दिए  सङ्क्रमित युवा का स्वाब सङ्कलन कर अनुसन्धान के लिए विदेशी को दिया था । परिषद् ने उनके द्वारा नेपाल के कोभिड–१९ सङ्क्रमित एक युवा के जिनेटिक के अनुसन्धान में विदेशी को संलग्न करा कर ‘माइक्रोवायोलोजी रिसोर्स अनाउन्समेन्ट’में प्रकाशित अनुसन्धानमूलक लेख  परिषद् की स्वीकृत के बिना प्रकाशन करने पर परिषद् ऐन २०४७ के दफा १२ (३) बमोजिम स्पष्टीकरण माँगा है । परिषद् के प्रशासन प्रमुख खरेल ने यह जानकारी दी है ।

यह भी पढें   काठमाडौं विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. डॉ. सुरेशराज शर्मा का निधन

परिषद् ने लेख प्रकाशित होने के बाद गत वैशाख २६ गते स्पष्टीकरण माँगने का निर्णय करते हुए उन्हें स्पष्टीकरण के लिए वैशाख २९ गते पत्र भेजा था ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com