Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

सामाजिक नहीं शारीरिक दूरी जरुरी है : सुचित्रा झा

 

सामाजिक नहीं शारीरिक दूरी
————‘—————
कोरोना के रोकथाम में शारीरिक दूरी जरूरी है
सामाजिक दूरी ठीक नही ।
इस काल में प्रेम सद्भाव बहुत जरूरी है ,
घृणा दुराग्रह ठीक नहीं।

प्रवासी जनों को देखकर स्वागत करना जरूरी है ,
अपमानित और निरादर करना ठीक नही ।
कोरोना के रोकथाम में शारीरिक दूरी जरूरी है,
इस बात को प्रवासी को प्यार से बताना जरूरी है ,
सामाजिक दूरी ठीक नही।
अभी विश्व को एकमत होकर इससे निदान पाना जरूरी है,

यह भी पढें   वरिष्ठ कथाकार गीता केशरी का असामयिक निधन

कोरोना के कारण युद्ध करना जरूरी नही।
इस काल में सामाजिक नजदीकी जरूरी है ,
इसे दूर करना ठीक नही ।
शारीरिक दूरी कोरोना रोकथाम है,
सामाजिक दूरी ठीक है।
सामाजिक नजदीकी सुन्दर सृष्टि बनाता ।
इसको दूर करना ठीक नही।
चलो आज से स्लोगन बदलें ,

सोशल डिस्टेंसिग कहना छोडो,
फिजिकल डिस्टेंसिंग पर देना ध्यान।
शारीरिक दूरी बढ़ाएंगे,
नचेतना ओर सामाजिक बंधन बढ़ाएंगे,
सामाजिक नजदीकी और प्यार से कोरोना को मिटाएंगे।

यह भी पढें   साहित्य वह जिससे सबका हित हो, लिखो तो कुछ अच्छा लिखो : आशा शैली

सुचित्रा झा
अधिवक्ता
देवघर,झारखंड ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *