यह है नेपाल का नयां नक्सा ! मन्त्री आर्याल का विश्वास– भारत यह नयां नक्सा स्वीकार करेगा
काठमांडू, २० मई । नेपाल सरकार ने अपने पूर्वनिधारित निर्णय के अनुसार नेपालका नयां नक्सा सार्वजनिक किया है । गत सोमबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् स्वीकृत निर्णण के अनुसार बुधबार भूमि व्यवस्था मन्त्री पद्मा आर्याल ने पत्रकार सम्मेलन करते हुए नेपाल का नयां राजनीतिक तथा प्रशासनिक नक्सा सार्वजनिक किया है । नयां नक्सा में लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेक क्षेत्र समावेश है, ताकि इससे पहले नहीं था ।
नक्सा सार्वजनिक करते हुए मन्त्री आर्याल ने कहा कि इससे पहले नक्सा में गुंजी, नाबी, कुटी छुटा हुआ था, नयां नक्सा में उक्त क्षेत्र समावेश है । उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया है कि जारी नयां नक्सा पड़ोसी देश भारत स्वीकार करेगा, क्योंकि यह नेपाल की ही भूमि है । मन्त्री आर्याल का कहना है कि इसके लिए नेपाल सरकार कुटनीतिक पहल शुरु करेगी ।
मन्त्री आर्याल ने आगे कहा– ‘सन् १९१६ में संपन्न सुगौली सन्धी के अनुसार काली नदी और उस नदी से पूर्व का क्षेत्र नेपाल का अभिन्न अंग है । हाल नेपाल में प्रचलित नक्सा में काली नदी के पूर्व रहे गुंजी, नाभी, कुटी लगायत कुछ भू–भाग छुट गया है, इसीलिए नयां नक्सा जारी करनेका निर्णय किया गया है ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘अब पड़ोसी मित्रराष्ट्र भारत सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता और कुटनीतिक प्रयास कर समस्या की समाधान के लिए हम लोग प्रतिबंद्ध हैं ।’

