Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट क्रैश, 107 यात्री थे सवार

 

 

कराची से लौहार जा रही है पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट क्रैश कर गई है। यह फ्लाइट शुक्रवार को जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुर्घटना का शिकार हो गई। पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यह जानकारी दी है।

पाकिस्तान ते जियो न्यूज ते मुताबिक, जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फ्लाइट क्रैश कर गई। फ्लाइट में 107 यात्री सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक प्लेन के क्रैश होने के बाद धूएं का गुबार उठने लगा।

यह भी पढें   तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे करीब 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर

डॉन न्यूज टीवी के मुताबिक, पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि उड़ान ए-320 107 यात्रियों को लेकर लाहौर से कराची जा रही थी।

फुटेज में दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। निवासियों की मदद के लिए एंबुलेंस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान में कहा गया कि सेना की त्वरित प्रतिक्रिया बल और सिंध पाकिस्तान रेंजर्स नागरिक प्रशासन के साथ राहत और बचाव के प्रयासों के लिए साइट पर पहुंचे।

यह भी पढें   सरकार द्वारा लिया गया निर्णय, सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा

Click करें

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com