Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोहित बघेल के निधन पर दोस्तों ने कहा इतनी भी जल्दी क्या थी जाने की

 

सलमान खान की फिल्म रेडी में छोटे अमर चौधरी के किरदार से सबका दिल जीतने वाले मोहित बघेल शनिवार को इस दुनिया को छोड़कर चले गए। मोहित के निधन की खबर सुनकर सभी दुखी हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि 27 साल की उम्र में मोहित ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

बता दें कि मोहित और ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर रोहन मेहरा काफी अच्छे दोस्त थे। मोहित के जाने पर रोहन ने उनके लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

यह भी पढें   आत्मविश्वास शक्ति है और आत्ममुग्धता पतन की पहली सीढ़ी : बिमल सरार्फ

रोहन ने मोहित के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ‘मेरा एकमात्र ऐसा दोस्त जिस पर मैं भरोसा कर सकता था वह हमेशा के लिए चला गया। मुझे बिल्कुल विश्वास ही नहीं हो रहा है। मुझे आज भी याद है जब हम 7 साल पहले फिल्म युवा के शूट के दौरान मिले थे और कैसे कम ही समय में एक दूसरे के साथ घुलमिल गए थे। सीक्रेट शेयर करने से लेकर एक दूसरे का सपोर्ट करने तक, तुम हमेशा मेरे लिए भाई थे। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा। हो सके तो लौट आओ।’

यह भी पढें   बागमती प्रदेश में तीन दलों के बीच 8 मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति

मोहित के निधन पर दुख जताते हुए परिणीति ने लिखा, ‘जितने लोगों के संग काम किया उनमें बेहतरीन इंसानों में से थे। खुश, पॉजिटिव और हमेशा मोटिवेटेड, लव यू मोहित। RIP’

मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की?
मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे,
तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है,इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतज़ार करूँगा…और तुझे आना ही पड़ेगा
ॐ साई राम #cancer RIP

यह भी पढें   संसद में पहुँचने के बाद सांसदों को अपने प्रत्येक शब्द और प्रत्येक निर्णय के प्रति गंभीर रहना चाहिए – गगन थापा

बता दें कि मोहित का जन्म 7 जून, 1993 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था। मोहित ने अपने करियर की शुरुआत ‘छोटे मियां’ कॉमेडी शो से की थी। मोहित को फिल्म रेडी से अच्छी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद मोहित फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में भी नजर आए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com