आज के लिए तय मन्त्रिपरिषद् बैठक स्थगित

काठमांडू, २४ मई । आज (आइतबार) के लिए तय मन्त्रिपरिषद् बैठक स्थागित हो गया है । कोरोना रोकथाम तथा नियन्त्रण में हो रहे प्रगति, विदेशों में फसे नेपाली नागरिकों की स्वदेश वापसी संबंध में निर्णय करने के लिए आज अपरान्ह मन्त्रिपरिषद् बैठक आह्वान किया गया था, सभी मन्त्रियों को सूचना प्रेषित भी हो चुकी थी ।
लेकिन अचानक मन्त्रिपरिषद् बैठक को स्थागित किया गया है । इसके पीछे रहे कारण नहीं बताया गया है । बताया गया है कि आज स्थगित मन्त्रिपरिषद् बैठक कल सोमबार ११ बजे के लिए बुलाया गया है ।

