Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब राजा का तस्वीर वाला नोट नहीं चलेगी

 

काठमांडू, २५ मई । नेपाल राष्ट्र बैंक ने निर्णय किया है कि अब राजा का तस्वीरवाला नोट हटाया जाएगा, जो बाजार में नहीं चलेगा । नेपाल राष्ट्र बैंक ने अन्य बैंक तथा वाणिज्य बैंक से आग्रह किया है कि अब राजा का तस्वीरवाला नोट चलन–चल्ती में नहीं लाया जाए । लेकिन तत्काल के लिए यह नोट प्रतिबंध नहीं है । राष्ट्र बैंक का कहना है कि किसी के पास राजा का तस्वीरवाला नोट है तो उसको बैंक में ले जाकर चेन्ज कर सकते हैं ।
इसीतरह नोट के अब ३ भाग में वर्गीकरण करने के लिए भी राष्ट्र बैंक ने अनुरोध किया है । निर्देशन अनुसार अब बैंक तथा वित्तिय संस्था को एटिएम में प्रयोग में लानेवाला नोट, काउन्टर से भुक्तानी करनेवाला नोट और चलन–चलती में लाने के लिए अयोग्य नोट में वर्गीकरण करना पड़ता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *