अमेरिका ने ब्राजील के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाया
वाशिंगटन, एजेंसी।
अमेरिका ने ब्राजील के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। अमेरिका ने रविवार को कहा कि वह ब्राजील से यात्रा करने वाले गैर-अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर रहा है, क्योंकि लैटिन अमेरिकी देश कोरोनोवायरस के मामलों में भारी वृद्धि देखी जा रही है। इसी के मद्देनजर अमेरिका ने यह कदम उठाया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता काइली मैकिनैनी ने एक बयान में कहा कि रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की रक्षा के लिए यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि ब्राजील से आने वाले सभी गैर अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

