गरीबों का सहारा बनती जोडी, निरन्तर समाजसेवा में समर्पित
मनोज बनैता, सिरहा, २५ मई ।
सरकारद्वारा घोषणा की गयी बन्दाबन्दी ६० दिन पार कर चुकी है । कई जगहों पर स्थानीय सरकार द्वारा दूसरे चरण का खाद्यान्न बितरण कार्यक्रम समाप्ति की खबर आ रही है जिसकी वजह से सिरहा जिले के स्थानीय निकाय की बात करें तो लोगों में मायूसी दिख रही है । यहाँ लगभग सभी स्थानीय निकाय पहले चरण का राहत सामग्री बितरण कर चुके हैं । वैसे तो सिरहा का कोई भी गा.पा और न.पा नहीं है जहाँ खाद्यान्न को लेकर विवाद न हुवा हो । फिर भी लोग दूसरे चरण की राहत को लेकर प्रतीक्षारत हैं । बन्दाबन्दी की वजह से खासकर दलित, अपङ्ग, मजदुर लगायत के समुदायों मे आर्थिक संकट छायी हुवी है । दो वक्त की रोटी न जुटा पा रहे लाहान नगरपालिका भीतर के विपन्न समुदाय के लिए आशा की किरण बनी है एक दम्पती ।
महेश चौधरी और संगीता कर्माचार्य ने बन्दाबन्दी के शुरूवात से ही अपने आप को समाजप्रति समर्पित किया है । यह दम्पती प्रत्येक दिन अपना पैसा और कुछ दाताओं के सहयोग में राहत बितरण कार्य कर रहा है । चौधरी का कहना है ‘यहि समय है पुण्य कमाने का इसलिए हम इस मुहिम को निरन्तरता दे रहें है ।” कर्माचार्य के अनुसार अमेरिका और अस्ट्रेलिया मे रह रहे उनके बच्चें आर्थिक सहयोग कर रहे हैं । लाहान नगरपालिका के लगभग सभी वार्ड में खाद्यान्न बितरण कर चुके यह जोडी अभी दूसरे चरण का राहत बितरण कर रहा है । रविवार उनलोगों ने नगरपालिका के १२ न. वडा कार्यालय में दूसरे चरण का राहत वृद्ध, एकल महिला, असहाय, बिपन्न तथा दलित लगायतके लोगोको बाँटा है । चौधरी के अनुसार उनलोगो ने कुल ३५ घर परिवारको १० केजी चावल, १ पैकेट तेल, १ केजी नमक और २५० ग्राम सोयाबिन बितरण किया है । और इस नेक काम में उनलोगों को सफटेक क्याम्पस, हिमालय बिधा निकेतन, सिटी ट्रेडर्स और एपोलो स्कुल ने साथ और सहयोग की है ।


