कपिलवस्तु जिला अस्पताल को कोरोना उपचार अस्पताल में रुपान्तरण करने की तैयारी
कपिलवस्तु, २६ मई । तौलिहवा स्थित कपिलवस्तु जिला अस्पताल को कोरोना वायरस (कोभिड–१९) अस्पताल के रुप में रुपान्तरण किया जा रहा है । इसके लिए कपिलवस्तु के शीर्ष राजनीतिक दल और स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रतिनिधियों के बीच विचार–विमर्श हुई है । विचार–विमर्श के बाद उक्त अस्पताल में ५० शैया का कोरोना विशेष अस्पताल बनाने के लिए सहमति बनी है ।
कोरोना विशेष अस्पताल निर्माण के लिए आवश्यक सामाग्री और स्वास्थ्यकर्मियों की माग किया जा रहा है । सहमति अनुसार दो दिनों के भीतर यहां कोरोना विशेष अस्पताल निर्माण कार्य शुरु होनेवाला है । अस्पताल में संचालित ओपीडी सेवा अन्यत्र सं संचालन करने का सहमति भी बनी है । कोभिड अस्पताल निर्माण के लिए आवश्यक सभी स्वास्थ्य सामाग्री संघीय सरकार मातहत रहे स्वास्थ्य मन्त्रालय मार्फत उपलब्ध कराया जाएगा ।
तौलिहवा अस्पताल के डा. किशोर बन्जाडे का कहना है कि कपिलवस्तु अस्पताल को ५० शैया का कोभिड अस्पताल में रुपान्तरण करने के लिए अब २० शैया थप करना पड़ेगा और ८–१० विशेषज्ञ डाक्टरों की आवश्यकता भी है । उन्होंने यह भ िकहा कि१५ मेडिकल अफिसर, १५ से अधिक नर्स और कुछ उपकरण की आवश्यकता भी है ।

