पति-हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
नवलपरासी, २८ मई । पति हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है । घटना बर्दघाट, सुस्ता पश्चिम की है । प्रतापपुर गांवपालिका वार्ड नं. ९ बेलाटारी निवासी ३६ वर्षीया पार्वतीदेवी चौधरी के ऊपर आरोप है कि उन्होंने पति की हत्या की है । उनके पति हैं– ३७ वर्षीय धर्मनाथ मुखिया (चौधरी), जो उनके ही घर में मृत अवस्था में मिल गए हैं ।
नलपरासी पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की प्रकृति से स्पष्ट होता है कि मृत्यु शंकास्पद है, इसीलिए पत्नी पार्वतीदेवी को गिरफ्तार किया गया है । जिला पुलिस कार्यालय परासी के पुलिस नायब उपरीक्षक वीरेन्द्र थापा के अनुसार मृतक धर्मनाथ के घांटी में घावं है, दिखाई देता है कि वह रस्सी का है । इसीतरह उनके शर, हाथ और पांव भी चोट है । पुलिस का कहना है कि पत्नी पार्वतीदेवी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में थप अनुसंधान हो रहा है ।

