Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को राजनीतिक प्रयोगशाला बनने से रोकना होगाः पौडेल

 

काठमांडू, २८ मई । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि नेपाल को अब राजनीतिक प्रयोगशाला बनने से रोकने की आवश्यकता है । १३वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । नेता पौडेल को मानना है कि ७ दशक से अधिक संघर्ष करने के बाद ही नेपाल में नयां राजनीतिक व्यवस्था फाइनल हुआ है, अब किसी भी हालत में नेपाल को राजनीतिक प्रयोगशाला बनने से रोकना होगा ।
नेता पौडेल ने कहा है कि नेपाल में संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्रत्मक व्यवस्था की आवश्यकता है, इसकी पुष्टी कोरोना संक्रमण के समय में स्थानीय सरकार की ओर से सम्पादित भूमिका द्वारा हो चुकी है । उन्होंने कहा है कि अब इसी व्यवस्था को सुदृढ और मजबूत बनाकर देश में आर्थिक विकास करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *