Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा विवाद पर मोदी का मिजाज ठीक नहीं : ट्रम्प

 

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की अपील को दोहराते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (28 मई) को कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों (भारत-चीन) के बीच हालिया तनाव पर पीएम मोदी का मिजाज (मूड) ठीक नहीं हैं। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में रिपोर्टरों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन के बीच ‘बड़ा संघर्ष’ चल रहा है। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री को काफी पसंद करता हूं। वे एक शानदार इंसान हैं।”

यह भी पढें   रक्सौल में ‘आनन्द आश्रम’ का शुभारंभ, बेसहारा बुजुर्गों को मिलेगा रोटी, कपड़ा, आवास और दवा का सहारा

क्या भारत और चीन के बीच सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर वे परेशान हैं? इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “भारत और चीन के बीच काफी संघर्ष है। दोनों देशों में करीब 140 करोड़-140 करोड़ की आबादी है। दोनों मुल्कों के पास काफी शक्तिशाली सेनाएं हैं। भारत खुश नहीं है और संभवतया चीन भी इस तनाव से खुश नहीं है।” उन्होंने कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। जो कुछ भी चीन के साथ सीमा पर चल रहा है, उससे उनका (पीएम मोदी) मिजाज अच्छा नहीं है।”

यह भी पढें   जानिए काँग्रेस के नए उपसभापति मधु आचार्य, विनोद चौधरी और डा चन्द्रकान्त भंडारी के बारे में

ट्रंप ने बुधवार (27 मई) को अचानक भारत और चीन के बीच सीमा विवाद में मध्यस्थता करने की पेशकश करते हुए कहा था कि वह दोनों पड़ोसी देशों की सेनाओं के बीच जारी गतिरोध के दौरान तनाव कम करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम हैं। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग त्सो, गलवान घाटी, देमचौक और दौलत बेग ओल्डी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले तीन सप्ताह से तनावपूर्ण गतिरोध जारी है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

इसे भी देखें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com