आज १६६ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, कूल संक्रमितों की संख्या १५६७
काठमांडू, ३१ मई । नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की संख्या १५६७ पहुँच गई है । आज आइतबार नयां १६६ व्यक्तियों में कोरोना पाए जानेके बाद यह संख्या पहुँची है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने इस बात को पुष्टी की है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने कहा कि आज संक्रमित होनेवाले १६६ लोगों में से १६२ पुरुष हैं और ४ महिला । उनके अनुसार आज रौतहट में २९, धनुषा में २१, सर्लाही में १०, सल्यान में २५, पर्सा में ५, कालिकोट में १८, बाजुरा में ३, झापा में ४, मोरङ में १, नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है ।
मन्त्रालय के अनुसार आज एक नयां व्यक्ति कोरोना ठीक होकर घर गए हैं । इसतरह घर जानेवालों की संख्या २२० पहुँच गई है और कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या ८ पहुँच गई है । पिछली बार आज सुबह बाजुरा में २ वर्षीया बालिका की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है ।

