Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आग में जल कर ८७ वर्षीया मां और ५७ वर्षीया बेटी की मौत

 

सुनसरी, ४ जून । धरान में आग में जल कर मां और बेटी की मौत हो गई है । आज सुबह धरान उप–महानगरपालिका–१५ साम्पाङ टोल में स्थित नरबहादुर श्रेष्ठ के घर में आगलगी हुई थी । उक्त आगलगी में ८७ वर्षीया धनमाया श्रेष्ठ और ५७ वर्षीया सीता श्रेष्ठ जल कर मर गई है । धनमाया और सीता मां और बेटी हैं ।
इलाका पुलिस कार्यालय धरान के डीएसपी ढुण्डीराज न्याने के अनुसार उक्त घर की दूसरे तला में मां और बेटी रहते थे । आग शुरु होने की खबर सबसे पहले स्थानीय को मिला, उन लोगों धनमाया को बाहर निकाल लिया । लेकिन जब धनमाया को पता चला की बेटी सीता रुम में ही है, तब वह अपनी बेटी सीता को बचाने के लिए रुम में गई, लेकिन आग ने दोनों मां–बेटी को जिन्दा जला दिया ।
उक्त घर में घरबेटी सहित बाहल में रहनेवाले लोग भी रहते थे । क्षति का विवरण संकलन हो रहा है, आग लगी के कारण नहीं खुला है । पुलिसका कहना है कि क्षतिका विवरण संकलन और आग लगी के कारण खोजी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *