रौतहट से गांजा सहित पुलिस ने ४ तस्करों को किया गिरफ्तार
रौतहट, ४ जून । लागू औषध गांजा के साथ रौतहट पुलिस ने ४ गांजा तस्कारों को गिरफ्तार किया है । इलका पुलिस कार्यालय देवाही गोनाही गस्ती टोली ने २ मोटरसाइकिलों में २० केजी गांजा लेकर चलनेवाले ४ युवाओं को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस निरीक्षक मेदनी साह के अनुसार हेटौडा उपमहानगरपालिका–१२ पदमपोखरी निवासी १८ वर्षीय सागर लामा, अंकित लामा, २८ वर्षीय विशाल लामा और वार्ड नं. ११ निवासी निरज लामा हैं । बा.६४ प. ९३०७ और ना. ४५ प. ६३९४ नम्बर की मोटरसाइकिल में छीपाकर गांजा ले जा रहे थे । चेक–जांच के क्रम में उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
बरामद गांजा, मोटरसाइकिल और ४ युवाओं को आवश्यक अनुसंधान के लिए इलाका पुलिस कार्यालय गरुडा ले गया है ।

