Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिंदी सिनेमा के महान फिल्मकार बासु चटर्जी का निधन, एक अपुरणीय क्षति

 

हिंदी सिनेमा के महान फिल्मकारों में से एक बासु चटर्जी का निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। बासु चटर्जी के निधन की खबर को फिल्मकार अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए दी है। अशोक पंडित ने बताया, ‘मुझे ये जानकारी देते हुए बहुत दुख हो रहा है कि लिजेंड्री फिल्म-मेकर बासु चटर्जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज (4 जून) दोपहर दो बजे सांताक्रूज में किया गया। इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है। हमें आपकी याद आएगी।’

यह भी पढें   रोलपा में हुये भूस्खलन में 2 लोगों की मौत , 10 लोग लापता , 2 लोग घायल

1990 को जन्में बासु चटर्जी ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर बेहतरीन फ़िल्में दी है, जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। उनकी फेम फिल्मों में 1969 में रिलीज हुई फिल्म ‘सारा आकाश’ है जो उनकी डेब्यू फिल्म कही जाती है।। इस फिल्म के लिए उन्होंने स्क्रीनप्ले के लिए एक पुरस्कार जीता था। ‘पिया का घर’, ‘उस पार’, ‘छोटी सी बात’, ‘चितचोर’, ‘जीना यहां’ और ‘बातों बातों में’ जैसी कई फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया।

यह भी पढें   जीप दुर्घटना में २ लोगों की मृत्यु, ३ लोग गंभीर रुप से घायल

बासु चटर्जी ने छोटी सी बात, बातों बातों में, खट्टा मीठा, चमेली की शादी, रजनीगंधा, चितचोर, पिया का घर, सारा आकाश, स्वामी, शौकीन जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट की । उन्होंने हिंदी फिल्मों में के अलावा बंगाली सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। चटर्जी ने ब्योमकेश बख्शी और रजनी जैसी सफल टीवी सीरीज का निर्देशन भी किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com