Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. ५ के मुख्यमन्त्री पोखरेल व्यवसायियों के साथ असन्तुष्ट

 

काठमांडू, ४ जून । प्रदेश नं. ५ के मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल ने व्यवसायियों के प्रति असंतुष्टि जाहिर किया है । उनका कहना है कि व्यवसायियों ने अपने खुशी व्यवसाय संचालन संबंधी निर्णय किया है, अगर एसी ही अवस्था में समुदाय स्तर में कोरोना फैल जाएगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ? व्यवसायियों को सम्बोधन करते हुए उन्होंने अपने फेशबुक पेज पर ऐसा प्रश्न किया है ।
मुख्यमन्त्री पोखरेल ने दावा किया है कि लकडाउन और क्वारेन्टाइन के कारण अभी कोरोना वायरस कम फैल रहा है, अगर बाजार खुला करेंगे तो इसकी अवस्था भयावह हो सकती है । उन्होंने लिखा है– ‘क्वारेन्टाइन और लकडाउन के कारण कोभिड–१९ समुदाय में नहीं फैल रहा है । अपने खुशी बाजार खोलते हैं तो समुदाय में फैलने की संभावना है, जिसका जिम्मेदार कौन होगा ? गम्भीर हो जाए ।’
स्मरणीय है, ७२ दिनों से जारी लकडाउन और कर बुझाने के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशन के कारण व्यवसायी असंतुष्ट हैं । जारी लकडाउन संबंधी मोडालिटी परिवर्तन के लिए जोर देते हुए पिछली बार व्यवसायियों ने अपने खुशी–खुशी व्यवसाय संचालन करने का निर्णय लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *