प्रदेश नं. २ में कोरोना संक्रमण वृद्धिदर तीव्र, आज एक ही दिन में १०२ नयां संक्रमित
जनकपुरधाम, ४ जून । प्रदेश नं. २ में कोरोना संक्रमण वृद्धि दर तीव्र रुप में वृद्धि हो रही है । आज बिहीबार एक ही दिन यहां १०२ नयां व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी हुई है । १०२ संक्रमितों में सबसे अधिक संक्रमित रौतहट जिला में हैं, जहां आज ६५ लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । इसतरह बारा में १२, सप्तरी में १२, धनुषा में ६, महोत्ररी में ३, सर्लाही में ३, पर्सा में १ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । नयां १०२ संक्रमितों के साथ प्रदेश नं. २ में कूल संक्रमितों की संख्या ९६१ पहुँच गई है ।

