Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में ४ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण, कूल संक्रमितों की संख्या ३२३५, मृतकों की संख्या १३

 

काठमांडू, ६ जून । नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या ३२३५ पहुँच गई है । पिछले २४ घंटों में नयां ३२३ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद कूल संक्रमितों की संख्या ३२०० से अधिक हो गई है । इसीतरह मरनेवालों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है । पिछली बार २ सक्रमित मर जाने की खबर है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने कहा कि नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरनेवालों की संख्या १३ पहुँच गई है । उन्होंने कहा कि पिछली बार दो संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हुई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार काठमांडू निवासी ४ नयां व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है । मन्त्रालय के अनुसार काठमांडू में दो पुरुष और २ महिला में कोरोना पाया गया है । वे लोग २१ से ४६ वर्ष उम्र समूह के हैं । इसीतरह भक्तपुर जिला सूर्य विनायक नगरपालिका निवासी एक व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण दिखाई दिया हे ।
डा. देवकोटा के अनुसार पिछली बार ३२ लोग कोरोना ठीक होकर अपने घर वापस हो गए हैं । इसतरह घर जानेवालों की संख्या ३६५ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *